वीडियो न्यूज : नीमकाथाना के भावेश का मामला पहुंचा हाईकोर्ट : परिजनों ने दायर की हेबियस कॉर्पस याचिका, कोर्ट ने राज्य सरकार से एक हफ्ते में मांगी स्टेट्स रिपोर्ट

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 16 अगस्त 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना के निकटवर्ती ग्राम निमोद स्थित हिंगलाज माता मंदिर से लापता हुए 5 वर्षीय मासूम के मामले में अब राजस्थान हाईकोर्ट पहुँच गया  है। करीब दो माह चार 6 दिन बाद भी मासूम का सुराग नहीं मिलने पर परिजनों की ओर से हाईकोर्ट की जयपुर खंडपीठ में हेबियस कॉर्पस याचिका दायर की गई है।

मामले की सुनवाई में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को पुलिस जांच की स्टेटस रिपोर्ट एक सप्ताह में पेश करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद मामले को दोबारा सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा।

याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अरुण सिंह शेखावत पैरवी कर रहे हैं। वहीं राज्य सरकार की ओर से राजेश चौधरी, जीपी-कम-एएजी ने स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के लिए समय मांगा, जिस पर कोर्ट ने एक सप्ताह का समय दिया।

बता दे कि भावेश सिंह झुंझुनू जिले की उदयपुरवाटी तहसील के ककराना गांव का रहने वाला है । वह अपनी मां के साथ छुट्टियां बिताने ननिहाल निमोद आया था। इसी दौरान हिंगलाज माता मंदिर से अचानक लापता हो गया ।

घटना के बाद मासूम की तलाश मे पुलिस की कई टीमों ने जंगल, पहाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सर्च अभियान चलाया, लेकिन अब तक मासूम का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

भावेश की तलाश को लेकर नीमकाथाना मे दो बड़े आंदोलन भी हो चुके । परिजन एएसपी से लेकर डीजीपी तक गुहार लगा चुके है । करीब आठ थानों की पुलिस भी अलग अलग स्थानों पर तलाश कर चुकी ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit