फोटो : फाइल फोटो
जयपुर , 16 अगस्त 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान में निकाय चुनाव से ठीक पहले स्वायत्त शासन विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नगर पालिका सेवा के 41 अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं।
लंबे समय से APO यानी अवेटिंग पोस्टिंग ऑर्डर चल रहे अधिकारियों को विभाग की ओर से नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि 11 अधिकारियों को APO किया गया है।
24 APO अधिकारियों को पोस्टिंग:-
ट्रांसफर लिस्ट में 24 ऐसे अधिकारी शामिल हैं, जो लंबे समय से APO चल रहे थे। विभाग ने इन अधिकारियों को अलग-अलग नगरीय निकायों में आयुक्त, अधिशासी अधिकारी और राजस्व अधिकारी सहित विभिन्न पदों पर पदस्थापित किया है।
इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद संबंधित नगर पालिकाओं और नगर परिषदों में प्रशासनिक कामकाज को गति मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से रिक्त चल रहे पदों पर भी अधिकारियों की नियुक्ति हो सकेगी।

11 अधिकारियों को APO :-
इसी तबादला सूची में 11 अधिकारियों को APO भी किया गया है। यानी इन अधिकारियों को फिलहाल उनकी मौजूदा पोस्टिंग से हटा दिया गया है और अब नई जिम्मेदारी मिलने तक वे इंतजार में रहेंगे। अभी इन अधिकारियों को किसी दूसरे नगर निकाय में तैनाती नहीं दी गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में विभाग इनके लिए नई पोस्टिंग जारी कर सकता है। इसके बाद इन्हें प्रदेश के किसी नगर निकाय में जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment