वीडियो न्यूज : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे रजस्थान : निम्बाहेड़ा में 21 फीट ऊंची अटल प्रतिमा का अनावरण, 5755 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

फोटो  : फाइल फोटो 

चितौड़गढ़, 16 अगस्त 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

केंद्रीय गृह मंत्री ने निम्बाहेड़ा में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण किया। इस भव्य प्रतिमा का निर्माण लगभग 1.5 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा की मौजूद रहे

शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अटल जी की याद में एक 21 फीट की प्रतिमा लगाने का काम भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया है1.5 करोड़ की लागत से अटल जी के व्यक्तित्व जैसी भव्य प्रतिमा यहां स्थापित की है आज 15 जिलों में 5755 करोड़ के 944 कामों का लोकार्पण और भूमिपूजन हुआ है।

उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान में हर घर नल और हर घर जल की योजना शुरू की तब राजस्थान के केवल 11 लाख घरों में पानी पहुंचा था70 सालों में कांग्रेस ने 11 लाख घरों तक पानी पहुंचाया था लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने केवल 8 सालों में 64 लाख घरों तक पानी पहुंचाने का काम किया है

शाह का कांग्रेस पर तंज :-

शाह ने कहा कि कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था। बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की वो अमर कृति, एक गान के दो शब्द, वंदे मातरम, 'भारत माता की मैं वंदना करता हूं' ये बोलते हुए हजारों-लाखों लोग फांसी के फंदे पर चढ़ गए थेवोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम के भुला दिया था। यह 150वां साल है वंदे मातरम के प्राकट्य का। लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे मातरम को फिर से एक नया आयुष्य देने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि इनकी(कांग्रेस) निर्लज्जता देखिए। कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय पर वंदे मातरम का गान हो रहा था। चालू गान में कांग्रेस की नेत्री, सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष को गान रोकने की बात कही। हम सब टी.वी. पर देखते रह गए। 80 साल के बाद बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय का ये अमर गान, जब फिर से सम्मान प्राप्त कर रहा है, वो भी सोनिया गांधी को रास नहीं आता है। सोनिया जी, 140 करोड़ जनता आपको देख रही है। आपके द्वारा किया गया ये पाप इस देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। कोई स्वप्न में भी कैसे सोच सकता है कि वंदे मातरम का गान अधूरा छोड़ दिया जाए? कांग्रेस के लोगों को शर्म आनी चाहिए और थोड़ी भी शर्म बची है तो दोनों हाथ जोड़कर बंकिम बाबू और देश की जनता से उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि वे(दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी) 3 बार देश के प्रधानमंत्री रहे। उनके कुशल नेतृत्व में पोखरण में परमाणु परीक्षण 1999 में हुआ और उसी साल हमने कारगिल का युद्ध जीता था। इसी काम को आगे बढ़ाते हुए हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर और सर्जिकल स्ट्राइक के माध्यम से भारत को एक सशक्त राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित किया

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit