वीडियो न्यूज : गहलोत बोले - कोर्ट के आदेश पर करवाने पड़ रहे : निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर गहलोत का बड़ा आरोप, कहा - एसपी -कलेक्टर को जिम्मेदारी दी जा रही कि भाजपा को चुनाव जिताओ

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 16 अगस्त 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश मे निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है । उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री एसपी और कलेक्टर को जिम्मेदारी दे रहे हैं कि भाजपा को चुनाव जिताओ।

गहलोत ने कहा कि ये ( बीजेपी ) निकाय और पंचायत चुनाव कराना नहीं चाहते। इमकी चुनाव करवाने की कोई मंशा नहीं है। चुनाव के नाम पर घबराए हुए है ।कोर्ट के आदेश के बाद इन्हें चुनाव कराना पड़ रहा है। हाई कोर्ट के जज को कहना पड़ा कि सरकार चुनाव नहीं करवाएगी तो हम करवाएंगे ।

उन्होंने आरोप लगाया कि एसपी और कलेक्टर को मुख्यमंत्री बुलाकर जिम्मेदारी दे रहे हैं कि भाजपा को चुनाव जिताओ। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा आरोप मै सोच समझकर लगा रहा हूँ ।

मंत्री धरना दे रहा :-

गहलोत ने कहा कि राजस्थान के बहुत बुरे हालत है । इनका मंत्री कलेक्टर और कमिश्नर के खिलाफ 6 घंटे धरना दे रहा है। मैंने ऐसा कभी नहीं सुना कि कोई मंत्री ही अपनी सरकार के खिलाफ धरना दे। 

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit