फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 16 अगस्त 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान के सभी नगरीय निकायों के वार्डों में वर्गवार एवं महिला आरक्षण निर्धारित करने के लिए लॉटरी कार्यक्रम जारी किया गया है। हालंकि पंचायत राज संस्थाओं का लॉटरी कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है ।
ग्रामीण विकाश एवं पंचायती राज विभाग जारी आदेश के अनुसार, जिला परिषद सदस्य के एकल निर्वाचन क्षेत्रों, समस्त पंचायत समितियों के प्रधान पद तथा पंचायत समिति सदस्य के एकल निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित लॉटरी कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इसी प्रकार 18 अगस्त, 2026 को उपखंड स्तर पर आयोजित होने वाला सरपंच एवं पंच से संबंधित लॉटरी कार्यक्रम भी स्थगित किया गया है।
इसके पीछे तर्क दिया गया हु कि पंचायत राज के चुनाव दूसरे चरण मे प्रस्तावित है । ऐसे मे फिलहाल शेष पंचायत राज की बचे हुए लॉटरी कार्यक्रम कर दिया गया है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment