फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 17 अगस्त 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर तैयारियां अब तेज हो गई हैं। प्रदेश में आज निकाय चुनाव के लिए 309 निकायों में वार्डों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। निकायों के 10,245 में से 6,123 वार्ड अनारक्षित रहेंगे ।
लॉटरी के माध्यम से यह तय किया जाएगा कि निकाय के कौन-कौन से वार्ड अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित होंगे। महिला आरक्षण की स्थिति भी तय की जाएगी।
महापौर, सभापति और अध्यक्ष के लिए पहले ही लॉटरी निकाली जा चुकी है । अब वार्डो की लॉटरी के बाद दावेदार भी सामने आने लगेंगे । इसके साथ ही लॉटरी के बाद वार्डो में दावेदारों की सक्रियता भी बढ़ेगी ।
अनारक्षित वार्डों में सबसे ज्यादा सियासी घमासान देखने को मिलेगा । जिसकी वजह से राजनीतिक दलों को भी टिकट वितरण में काफी मशक्कत करनी होगी।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment