फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 17 अगस्त 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंग लोचिब
नीमकाथाना नगर पालिका के 40 वार्ड में आज आरक्षण के लिए लॉटरी निकाली गई है। जिला प्रशासन के मुताबिक 40 में से 6 एससी, 2 एसटी, 8 ओबीसी के लिए रिजर्व हैं। कुल 14 वार्डों में महिलाएं पार्षद बनेंगी। 24 वार्डों को अनारक्षित रखा गया है। जिनमे 8 अनारक्षित महिलाओं के लिए है।
नीमकाथाना नगर पालिका के अध्यक्ष पदके लिए 13 अगस्त को ही लॉटरी निकल चुकी है। नीमकाथाना में इस बार अध्यक्ष का पद पर अनारक्षित रखा गया है, यानी किसी भी वर्ग का अध्यक्ष बन सकता है।
ये वार्ड हुए रिजर्व :-
अगर वर्गवार आरक्षण की बात करें तो एससी के लिए 15, 19, 27, 30 और 34 आरक्षित किए गए है । इनमे से एससी महिला के लिए 15 और 34 आरक्षित किए गए है । एसटी के लिए 6 और 32 आरक्षित किए गए है । इनमे से एसटी महिला के लिए 32 आरक्षित किया गया है ।
ओबीसी वर्ग के लिए 4, 7, 8,10, 22, 36 39 और 40 वार्ड आरक्षित किए गए है । इनमे से ओबीसी महिला के लिए 7, 8 और 10 वार्ड आरक्षित किए गए है ।
24 वार्डों को अनारक्षित रखा गया है। इनमे 2, 5, 12, 24, 26, 31, 37 और 38 अनारक्षित महिलाओ के लिए आरक्षित रखे गए है ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment