फोटो : फाइल फोटो
उदयपुरवाटी , 17 अगस्त 2026
रिपोर्ट : एडिटर
उदयपुरवाटी में सोमवार को कदम कुंड में पवित्र स्नान के बाद श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही एक पिकअप बेकाबू होकर रोड से नीचे उतर गई। इसके बाद दीवार से टकराकर पलट गई। घटना सोमवार दोपहर 3:30 बजे पोंख क्षेत्र में नीमकाथाना रोड की है।
हादसे में करीब डेढ़ दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नीमकाथाना, पोंख और झुंझुनूं अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां नीमकथाना से दो मरीज तीजा देवी और बनवारी लाल को जयपुर रेफर कर दिया।
पिकअप सवार लोगों ने बताया कि मोहल्ले के 25 लोग उदयपुरवाटी के छापोली स्थित प्रसिद्ध कदम कुंड में पवित्र स्नान के लिए आए थे। वापस लौटते समय पोंख के पास पिकअप बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतर गई और दीवार से जा टकराई। इसके बाद पिकअप मौके पर पलट गई। आसपास के लोगो मौके पर पहुंचे और पिकअप को सीधा किया।
हादसे में ये घायल:-
हादसे में तीजा देवी (65), राकेश (35), प्रभाती (65), जयकोशी (55), बनवारी लाल (65), लक्ष्मी देवी (65), रिशाली देवी (60), रोशनी (52), बसंती (65), सुनीता (52), कलावती (65), मिश्री देवी (75), मंगली (70), छोटी देवी (65), निहाली (55), निशा (40), परिभा देवी (65), ग्यारसी (50) और रिंकू (21) घायल हुए हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता ब्रह्मदत मीणा गुड़ा ने बताया कि श्रावण मास में सोमवार के दिन मनसा माता मंदिर सहित आसपास के धार्मिक स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में मंदिर गेट और प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन को विशेष यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था करनी चाहिए। खोह में मंदिर गेट के पास हुए हादसे में श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना चिंताजनक है।
उन्होंने कहा कि प्रशासन से मांग है कि घायलों को तत्काल समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए और घटना की जांच कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए मंदिर मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल, यातायात नियंत्रण एवं आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जाएं। श्रद्धालुओं से भी अपील है कि मंदिर मार्ग पर सावधानी बरतें और यातायात नियमों का पालन करें।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment