फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 18 अगस्त 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान में आगामी पंचायत और निकाय चुनावों से पहले सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए देर रात जारी तबादला सूची में 53 RAS और 40 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
राज्य सरकार ने सोमवार देर रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 26 IAS और 53 RAS अफसरों के तबादले किए हैं। 14 ट्रेनी IAS अफसरों को अलग-अलग जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में ओएसडी के पद पर पोस्टिंग दी है।
बता दे कि एक जगह तीन साल या इससे ज्यादा समय से पोस्टेड अफसरों को राज्य निर्वाचन आयोग ने हटाने के निर्देश दिए थे। पिछले सप्ताह भी RAS अफसरों के तबादले किए थे।
कई विकास प्राधिकरण में आयुक्त और UIT सचिव बदले गए हैं। अजमेर विकास प्राधिकरण की आयुक्त नित्या के को ऊर्जा विभाग में संयुक्त सचिव बनाया है। जैसलमेर जिला परिषद की सीईओ रश्मि रानी का तबादला अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त के पद पर किया है।
तबादला सूची के अनुसार आरएएस कालूराम को राजस्थान विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार बनाया गया है। कैलाश चंद्र शर्मा को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर का सचिव, वीरेंद्र सिंह यादव को अतिरिक्त निदेशक (अनुसूचित जाति उपयोजना मॉनिटरिंग), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, डॉ. प्रीति सिंह पंवार को उप निदेशक, अल्पसंख्यक मामलात विभाग, महावीर सिंह-2 को राजस्थान राज्य पाठ्य पुस्तक मंडल का सचिव, डॉ. राकेश कुमार मीणा को अतिरिक्त निदेशक (छात्रवृत्ति एवं छात्रावास), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, अशोक कुमार को राजस्थान आवासन मंडल में उप सचिव, मुकेश चौधरी-1 को एच.सी.एम. रीपा, जयपुर में उप निदेशक, पंकज कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग जोधपुर में प्रोटोकॉल अधिकारी, रामकिशोर मीणा-2 को सामान्य प्रशासन विभाग, जयपुर में प्रोटोकॉल अधिकारी, रेखा यादव को बांदीकुई (दौसा) में सहायक कलेक्टर, संजीव कुमार खेदड़ को दौसा में सहायक कलेक्टर (मुख्यालय), मनस्वी नरेश को निवाई (टोंक) में सहायक कलेक्टर, राजेश जोशी को एडीएम कोटा, अनिल कुमार-2 को एडीएम सीकर, जगदीश प्रसाद गौड़ को एडीएम करौली, योगेश कुमार डागुर को एडीएम अलवर, अश्विन के. पंवार को एडीएम (सतर्कता) श्रीगंगानगर, लाखन सिंह गुर्जर को एडीएम कुचामन सिटी और देवेंद्र सिंह परमार को एडीएम डीग लगाया गया है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment