फोटो : फाइल फोटो
खंडेला, 18 अगस्त 2026
रिपोर्ट : एडिटर
रींगस शहर में आज सुबह करीब 5 बजे यूपी नंबर की गाडियों से आई इनकम टैक्स विभाग की टीम ने सीए के घर पर छापा मारा। कार्रवाई नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 27 स्थित खेमकों का मोहल्ला में की गई।
यूपी नंबर की गाडियों से करीब 15 अधिकारी और कर्मचारी आए थे। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की अधिकारियों से कहासुनी भी हो गई थी । लोगों के विरोध को देखते हुए टीम में शामिल अधिकारियों ने अपने आई कार्ड दिखाकर परिचय दिया। जिस पर लोग शांत हुए और टीम ने रेड की कार्रवाई शुरू की।
इनकम टैक्स टीम के पहुंचने की सूचना के बाद मौके पर कुछ लोग भी जमा हो गए। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मौके पर रींगस पुलिस का जाब्ता भी तैनात है।
फिलहाल आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। कार्रवाई किस मामले और किन दस्तावेजों या लेन-देन से संबंधित है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment