फोटो : फाइल फोटो
सीकर , 18 अगस्त 2026
रिपोर्ट : एडिटर
सीकर में एसीबी ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या साइबर क्राइम थाने के चार पुलिसकर्मियों को 2.80 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ये सभी एक मामले को रफा-दफा करने के मामले में अयोध्या से सीकर रिश्वत लेने आए थे।
सीकर एसीबी टीम ने मंगलवार दोपहर तीनों को 2.80 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। इस दौरान आरोपियों ने अपनी गाड़ी से एसीबी टीम की गाड़ी को टक्कर मारकर भागने की भी कोशिश की।
सीकर एसीबी के ASP विजय सिंह ने बताया कि आरोपी परिवादी से रिश्वत लेने 3 दिन पहले सीकर आए थे। रिश्वत के रुपए लेकर अयोध्या लौट रहे थे। सीकर एसीबी टीम ने पहले से जाल बिछा रखा था। सीकर से बीकानेर की तरफ जाने वाले नेशनल हाईवे पर रसीदपुरा टोल पर आरोपियों को गाड़ी को रोका। इसके बाद रिश्वत के रुपयों के साथ पकड़ा। इस कार्रवाई में हेड कॉन्स्टेबल महेश की अहम भूमिका रही।
जिले के रहने वाले एक परिवादी ने एसीबी में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया था कि 2024 में उसके खिलाफ अयोध्या के साइबर पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज हुई थी। उस मामले पुलिसकर्मी 4 लाख रुपए पहले ले चुके थे। अब मामले को रफा-दफा करने के नाम पर चार लाख की वापस डिमांड की गई।
इसके बाद 2.80 लाख रुपए में सेटलमेंट हुआ। मांग की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई।
जयपुर एसीबी के उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में सीकर एसीबी की टीम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की। पुलिस निरीक्षक सुभाष मील की टीम ने मंगलवार को ट्रैप किया। कार्रवाई के दौरान सब इंस्पेक्टर यशवंत सिंह, कांस्टेबल पवन त्रिपाठी, कांस्टेबल सोहनलाल और कांस्टेबल गौरव चारग मौके पर मौजूद थे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment