निकाय चुनाव कार्यक्रम की घोषणा का काउंटडाउन : राजस्थान में किसी भी पल लग सकती है ‘आचार संहिता'; दो चरणों में मतदान संभव

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 19 अगस्त 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली है । आयोग निकाय चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कभी भी कर सकता है । जिसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न शहरों में किसी भी समय आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है।

सूत्रों के अनुसार, स्वायत्त शासन विभाग की ओर से निकायों में आरक्षण और परिसीमन से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को भेजी जा चुकी है। आयोग के अधिकारी इस समय रिपोर्ट की बारीकी से समीक्षा कर रहे हैं। यदि रिपोर्ट में किसी प्रकार की तकनीकी या कानूनी त्रुटि पाई जाती है, तो उसे तुरंत दुरुस्त कराकर चुनाव कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, अगर रिपोर्ट पूरी तरह सही पाई जाती है, तो आज 19 अगस्त को दोपहर बाद या शाम तक चुनाव की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। चुनाव कार्यक्रम का ऐलान होते ही संबंधित शहरी निकायों की सीमा में तुरंत प्रभाव से आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो जाएगी, जिसका सीधा असर प्रशासनिक निर्णयों और स्थानीय विकास योजनाओं पर पड़ेगा।

दो चरणों में मतदान संभव:-
राज्य निर्वाचन आयोग से मिल रही जानकारी के मुताबिक, आयोग इस बार निकाय चुनाव प्रक्रिया को 2 चरणों में संपन्न कराने की योजना बना रहा है। पहले चरण के तहत, सितंबर 2026 के पहले सप्ताह में वोटिंग कराई जा सकती है। वही द्वितीय चरण के तहत, सितंबर के दूसरे सप्ताह में शेष निकायों के लिए मतदान संपन्न कराया जाएगा।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit