रेलवे जीएम का नीमकाथाना स्टेशन का दौरा : विकास कार्यों का लिया जायजा, रेल सेवा विस्तार संघर्ष समिति और रेलवे सलाहकार समिति ने सौंपा ज्ञापन

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 19 अगस्त 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना रेल सेवा विस्तार संघर्ष समिति और रेलवे सलाहकार समिति की ओर से उत्तर पश्चिम रेलवे के रेल महाप्रबंधक पंकज शर्मा एवं डीआरएम रवि जैन के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में नीमकाथाना रेलवे स्टेशन पर नई ट्रेनों के संचालन, ट्रेनों के ठहराव और यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाएं बढ़ाने की मांग की गई है।

दरअसल, उत्तर पश्चिम रेलवे के जीएम पंकज शर्मा ने नीमकाथाना रेलवे स्टेशन पर का दौरा कर निरीक्षण किया । जीएम ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । रेलवे सलाहकार समिति ने जीएम को स्टेशन की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा ।

समिति की ओर से मांग की गई है कि जयपुर-दिल्ली के बीच रींगस-नीमकाथाना- नारनौल मार्ग पर  सीधी ट्रेन शुरू की जाए, ताकि यात्रियों को जयपुर और दिल्ली के बीच बेहतर रेल सुविधा मिल सके।

इसके साथ ही  हमसफर एक्सप्रेस का नीमकाथाना स्टेशन पर  ठहराव करने, जयपुर-भिवानी ट्रेन का संचालन पुनः शुरू कर उसे जयपुर-नारनौल के बीच चलाने तथा रेवाड़ी-रींगस ट्रेन को जयपुर जंक्शन तक बढ़ाने की मांग भी की गई है।

ज्ञापन में हरिद्वार, माता वैष्णो देवी कटरा, हावड़ा, तिरुपति बालाजी और उज्जैन जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए नीमकाथाना से लंबी दूरी की नई ट्रेनें शुरू करने की मांग भी रखी गई।

इसके साथ ही स्टेशन पर एटीएम, खानपान, टी-स्टॉल और पार्सल सुविधा उपलब्ध कराने, अतिक्रमण हटाने, जीआरपी की गश्त बढ़ाने और प्लेटफॉर्म पर यात्री सुविधाओं में सुधार की मांग की गई है।

समिति अध्यक्ष कान्हा यादव व दौलतराम गोयल का कहना है कि इन मांगों पर शीघ्र निर्णय होने से नीमकाथाना सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit