वीडियो न्यूज : जयपुर में कांग्रेस विधायकों और पुलिस में धक्का-मुक्की : सरकारी स्कूलों में मीडिया कवरेज पाबंदी पर पायलट बोले - जनता देख रही, बदहाली को छुपाया नहीं जा सकता है

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 20 अगस्त 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

जयपुर में विधानसभा के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस विधायकों और पुलिस में धक्का-मुक्की हो गई। सरकारी स्कूलों मे मीडिया कवरेज पाबंदी के मुद्दे पर कांग्रेस विधायक और नेता विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गए।

दरअसल, कांग्रेस विधायक नेता प्रतिपक्ष टिकाराम जूली के नेतृत्व में विधानसभा के अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे । पुलिस ने उन्हें बैरिकेड्स लगाकर रोक दिया। जिस पर वे भड़क गए और विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गए।  वे शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। वहीं राज्य सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाकर नारेबाजी कर रहे हैं।

बच्चे धरना दे रहे :-

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि पूरे राजस्थान में स्कूलों की जो हालत है, वह हम देख चुके हैं। कहीं छत गिर गई है तो कहीं बच्चे धरना दे रहे हैं। इन सभी चीजों को सुधारने के बजाय सरकार यहां लोगों को आने से मना कर रही है। शिक्षा और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। अब सरकार चाहती है कि वहां जाना ही नहीं चाहिए।

इससे पहले शिक्षा विभाग के आदेश को लेकर कांग्रेस विधायकों ने विरोध मार्च निकाला और आनंदीलाल पोद्दार मूक-बधिर स्कूल पहुंचे। वहां से स्कूल में एंट्री बैन के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की अगुवाई में पैदल मार्च करते हुए विधानसभा तक पहुंचे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit