कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का निधन : सज्जन कुमार तिहाड़ जेल में थे बंद, 84 के सिख दंगों में थे दोषी; उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी

फोटो  : फाइल फोटो 

नई दिल्ली , 20 अगस्त 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

पूर्व सांसद और इंडियन नेशनल कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का 84 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था।

सज्जन कुमार 1984 सिख विरोधी दंगा मामले में वह तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे थे दिल्ली हाई कोर्ट ने 17 दिसंबर 2018 को उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी उन्होंने हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में भी चुनौती दी।  लेकिन उसे कोर्ट ने खारिज कर दिया

सज्जन कुमार 7 सालों से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद थे। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। अप्रैल 2026 में उन्होंने अपनी बीमार पत्नी से मिलने के सुप्रीम कोर्ट से जमानत मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने उनको जमानत देने से इनकार कर दिया था

बता दे कि 1 नवंबर, 1984 को सरस्वती विहार में सरदार जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुणदीप सिंह की हत्या हुई थी। दंगाइयों ने लोहे की सरियों और लाठियों से हमला किया था। इसके बाद दोनों सिखों को जिंदा जला दिया। 12 फरवरी, 2025 को दोषी ठहराए गए। 25 फरवरी को उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit