अलवर एसीबी की कोटपुतली में बड़ी कार्रवाई : कोटपूतली थाने का उप-निरीक्षक रिश्वत लेते ट्रैप, 3500 रुपये के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया

फोटो  : फाइल फोटो 

कोटपुतली , 20 अगस्त 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

अलवर एसीबी ने कोटपूतली में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना कोटपूतली में तैनात उप-निरीक्षक राजेन्द्र सिंह को 3,500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है मामला पुलिस थाना कोटपूतली में दर्ज मुकदमे से जुड़ा हुआ है

आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ परिवादी ने एसीबी चौकी अलवर प्रथम में शिकायत दी थी शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया

5 हजार रुपये घूस मांगा था :-

एसीबी के अनुसार परिवादी ने बैंक के खिलाफ न्यायालय के माध्यम से पुलिस थाना कोटपूतली में मामला दर्ज करवाया था इस की जांच उप-निरीक्षक राजेन्द्र सिंह कर रहे थे परिवादी ने एसीबी को दी शिकायत में आरोप लगाया कि मुकदमे में आगे की कार्रवाई करने की एवज में उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह ने उससे 5,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा है

एसीबी ने शिकायत के बाद सत्यापन करवाया आरोपी ने परिवादी से 1,500 रुपये रिश्वत राशि प्राप्त किए शेष 3,500 रुपये बाद में देना तय हुआ रिश्वत मांग की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई

उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरवीजन में एसीबी चौकी अलवर प्रथम के प्रभारी शब्बीर खान, उप अधीक्षक पुलिस के नेतृत्व में टीम ने गुरुवार को कार्रवाई की ट्रैप के दौरान उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह को परिवादी से 3,500 रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया एसीबी टीम ने रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली है

एसीबी आरोपी से पूछताछ कर रही :-

एसीबी की कार्रवाई के बाद आरोपी से पूछताछ और अग्रिम कार्रवाई जारी है एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit