फोटो : फाइल फोटो
करौली, 20 अगस्त 2026
रिपोर्ट : एडिटर
पूर्व कैबिनेट मंत्री रमेश चंद मीणा की कार गुरुवार को अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसा रणगमा तालाब और बालर घाट के आसपास हुआ । हादसे में रमेश मीणा को हल्की चोटें आने की जानकारी सामने आई है। प्राथमिक उपचार के बाद वे मौके से रवाना हो गए।
जानकारी के मुताबिक, रमेश चंद मीणा खुद फॉरच्यूनर चला रहे थे। वे मंडरायल की तरफ से करौली की ओर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक नीलगाय सामने आ गई। नीलगाय को बचाने के प्रयास में वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क से नीचे उतरते हुए खाई में जा गिरी।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने मदद की और घटना की जानकारी मिलने पर अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। गाड़ी को क्रेन की सहायता से खाई से बाहर निकाला गया।
प्राथमिक इलाज के बाद पूर्व मंत्री मीणा वहां से रवाना हो गए। हादसे की सूचना के बाद मौके पर काफी देर तक लोगों की भीड़ बनी रही।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment