फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 21 अगस्त 2026
रिपोर्ट : एडिटर
बगरू इलाके के कंवरपुरा गांव में कथित तौर पर CJP कार्यकर्ताओं पर हुए हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्रतिक्रिया दी है । उन्होंने कहा कि विद्यालय में जाकर वैवधान पैदा करना ठीक नहीं है। गांव के लोगों ने अपने विद्यालय की सुरक्षा की है, मैं उनको बधाई देता हूं।
दरअसल बगरु इलाके में रामपुरा कंवरपुरा के स्कूल को जर्जर बिल्डिंग के कारण बंद कर दिया है। बच्चों को पास ही एक बाड़े में पढ़ाया जा रहा है। इसी को लेकर सीजेपी की टीम निरीक्षण करने पहुंची थी । निरीक्षण करने पहुंची कॉकरोच जनता पार्टी पर पथराव हुआ है।
सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनके साथियों को लोगों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा । रांका ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया और 24 घंटे मे गिरफ़्तारी की मांग की ।
घटनक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि मुझे कुछ लोगों ने बताया है कि वहां के लोगों ने विद्यालय की सुरक्षा की है। विद्यालय में हमारे बच्चे पढ़ते हैं उन्हें अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए। राजस्थान सरकार गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि विद्यालय में जाकर वैवधान पैदा करना ठीक नहीं है। गांव के लोगों ने अपने विद्यालय की सुरक्षा की है, मैं उनको बधाई देता हूं...हमने इतना कहा है कि हमारे विद्यालय सुरक्षित रहने चाहिए। निजता का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। अगर किसी को विद्यालय जाना है तो संस्थान प्रधान से अनुमति लें।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment