जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित : सांवली सर्किल और नानी चौराहा के पास से ट्रांसफार्मर हटेगा, स्कूलों की बाल वाहिनी चालकों की आंखों की जांच के निर्देश

फोटो  : फाइल फोटो 

सीकर , 21 अगस्त 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

जिला कलेक्टर आशीष मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर ने बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था में सुधार तथा जनजागरूकता गतिविधियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जिला कलेक्टर ने कहा कि सीकर शहर में दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान कर आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएं। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों में अवैध कट वाले स्थानों पर साईनेज बोर्ड लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि रात्रि में दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके।

आईईसी गतिविधियां:-
उन्होंने शिक्षा विभाग को विद्यालयों में प्रार्थना सभा एवं नो बैग डे के दौरान सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा नगर परिषद एवं जिला परिषद को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक आईईसी गतिविधियां चलाने के निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर मोदी ने बताया कि धोद चौराहा, सांवली सर्किल और नानी चौराहा के पास ट्रांसफार्मर हटाने की कार्रवाई करें। उन्होंने बगड़ी तिराहे (लक्ष्मणगढ़) पर साइन बोर्ड लगाने, लोहिया रिसोर्ट एवं सिमारला मोड़ के पास अवैध कट बंद कराने तथा पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के बाल वाहिनी चालकों की आंखों की जांच के लिए अस्पतालों में शिविर आयोजित करने तथा सीएमएचओ को मुख्यमंत्री राहत योजना के तहत कम से कम 10 पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर बावड़ी के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने को कहा।

बैठक में पूर्व प्रशासनिक अधिकारी ईश्वर सिंह राठौड़ ने शहर में हाथ ठेलों के कारण होने वाले अवरोध, 11 प्रमुख यातायात जाम स्थलों, ट्रांसफार्मरों को ऊंचे स्थान पर स्थानांतरित करने तथा अवैध टैक्सियों की जांच की आवश्यकता पर अपने सुझाव दिए।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर भावना शर्मा, यूआईटी सचिव राजवीर चौधरी, नगर परिषद आयुक्त सुरेंद्र यादव, एसई पीडब्ल्यूडी रामावतार कुमावत, डीटीओ ताराचंद बंजारा, एसीईओ शीशराम यादव, पीएचईडी अधीक्षण अभियन्ता चुन्नीलाल, सीएमएचओ डॉ. अशोक महरिया, सीओ सिटी नवनीत तथा टीआई मनोज भाटीवाड़, साहित्यकार महावीर पुरोहित सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, समिति सदस्य उपस्थित रहे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit