फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 22 अगस्त 2026
रिपोर्ट : एडिटर
जयपुर में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ( NTA) की ओर से करवाए जा रहे आयुर्वेदिक पीजी एंट्रेंस एग्जाम के दौरान भारी लापरवाही का मामला सामने आया है। एग्जाम के दौरान बिजली गुल हो गई । इससे गुस्साए अभ्यर्थियों ने कॉलेज परिसर के बाहर जमकर नारेबाजी और हंगामा कर दिया । हालंकि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जयपुर के इस एक सेंटर पर हुई परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया।
दरअसल, शनिवार को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक पीजी कॉलेज में आयोजित परीक्षा शुरू होने के महज 15 से 20 मिनट बाद ही अचानक बिजली गुल हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक परीक्षा केंद्र पर पावर बैकअप और जनरेटर की समुचित व्यवस्था न होने के कारण कई देर तक सभी कंप्यूटर सिस्टम ठप पड़े रहे। परीक्षा हॉल में बैठे अभ्यर्थी बिना लाइट और पंखे के सिस्टम के चालू होने का इंतजार करते रहे, लेकिन कंप्यूटर शुरू नहीं हो सके।
दोपहर 12 बजे निर्धारित समय पूरा होने का हवाला देते हुए परीक्षा केंद्र प्रशासन ने अभ्यर्थियों को जबरन सेंटर से बाहर निकाल दिया। महीनों और सालों की कड़ी मेहनत पर पानी फिरता देख अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने कॉलेज परिसर के बाहर हंगामा कर दिया ।
फिर होगी एग्जाम :-
NTA ने पहली शिफ्ट के आयुर्वेदिक पीजी एंट्रेंस एग्जाम में हुए टेक्विकनल एरर के बाद एग्जाम नहीं दे पाने वाले 49 स्टूडेंट्स के लिए 1 सितंबर को फिर से एग्जाम करवाने की घोषणा की है। यह एग्जाम राजस्थान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर विमेन जयपुर के सेंटर पर होगा।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment