फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 22 अगस्त 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना शहर के रामलीला मैदान स्थित कॉर्नर पर ट्रांसफार्मर के नीचे सहित आसपास लगे रेहड़ी-ठेलों को हटाने की मांग को लेकर लोगों ज्ञापन सौंपा है। स्थानीय लोगों ने ट्रांसफार्मर के पास ठेले लगे होने से संभावित विद्युत हादसे की आशंका जताते हुए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) को ज्ञापन सौंपा है ।
लालचंद गुर्जर हीरानगर ने बताया कि ट्रांसफार्मर के पास बादाम शेक सहित कई अन्य रेहड़ी-ठेले लगाए जा रहे हैं। इससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
लालचंद गुर्जर ने आगे बताया कि करीब पांच साल पहले भी इसी स्थान पर विद्युत हादसा हुआ था। उस दौरान बादाम शेक की रेहड़ी लगाने वाले एक व्यक्ति की ट्रांसफार्मर से करंट लगने के कारण मौत हो गई थी। घटना के बाद मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने अस्पताल में धरना भी दिया था।
उन्होंने कहा कि पिछली घटना के बावजूद ट्रांसफार्मर के नीचे सहित आसपास फिर से रेहड़ी-ठेले लगाए जा रहे हैं। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
ज्ञापन के माध्यम से स्थानीय लोगों ने ट्रांसफार्मर के नीचे और आसपास लगे रेहड़ी-ठेलों को तत्काल हटाकर सुरक्षित दूरी पर स्थानांतरित करने की मांग की। साथ ही ट्रांसफार्मर के आसपास आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी अपील की गई।
वसूली का आरोप :-
पास ही मे रेहड़ी लगाने वालें रमेश सैनी ने अवैध वसूली का आरोप लगाया है । उन्होंने कहा कि वह इस जगह पिछले 10 साल से रेहड़ी लगाता या रहा है। उन्होंने ट्रांसफार्मर के नीचे रेहड़ी लगाने की बात से इनकार किया है ।
ज्ञापन सौंपते समय लालचंद गुर्जर, राजेश स्वामी, सोनू जाट, राजेश चौधरी सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment