वीडियो न्यूज : डोटासरा बोले - सही का पक्ष लेवे : बेटे - बहू के उच्च पद पर सिलेक्शन पर डोटासरा का जवाब, बोले - लोगों के पेट के मरोड़े कब तक मिटाऊं

फोटो  : फाइल फोटो 

अजमेर, 23 अगस्त 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने पहली बार अपने बेटे और बहू के प्रशासनिक सेवा मे चयन को लेकर लगे आरोपों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि किसी के पेट में मरोड़ मिटाने के लिए कब तक चूर्ण खरीदकर देते रहेंगे।

दरअसल डोटासरा प्रतिभा सम्मान समारोह में बोल रहे थे । उन्होंने युवाओं को मेहनत, ईमानदारी और आत्मसम्मान का संदेश दिया। डोटासरा ने कहा कि मेहनत और ईमानदारी का कोई विकल्प नहीं है। 

सही का पक्ष लेवे :-

उन्होंने कहा कि हमेशा सही का पक्ष लेवे । सामने न्याय मांगने वाला अगर दूसरी जाति का है और सही है।  वही अपनी जाति का गलत है तो सही का पक्ष लेवे।  लेकिन अगर जाति का सही है तो उसका फ़ेवर लेने से यह सोचकर ना रुके कि मेरे ऊपर जाति का ठप्पा लग जाएगा ।

मेहनत करेगा वो सक्सेस होगा:-

डोटासरा ने कहा कि जो मेहनत करेगा वो सक्सेस होगा, आगे बढ़ेगा और जो मेहनत नहीं करेगा, तेरी-मेरी करेगा, दलाली करेगा, किसी की चापलूसी करेगा, तो वो नहीं बढ़ेगा। उसका क्या इलाज है? मेरे पास क्या इलाज है?"

उन्होंने युवाओं से कहा कि रीढ़ की हड्डी को सीधा रखिए, झुकने की जरूरत नहीं है।" उन्होंने कहा कि मेहनत और ईमानदारी से आगे बढ़ने वाले व्यक्ति को किसी के सामने झुकने की जरूरत नहीं है।

पैर छूने की परंपरा पर भी उन्होंने अपने अंदाज में कहा कि  ब्लूटूथ का जमाना आ गया है, किसी को फेंकना हो तो फेंक दो कि प्रणाम फेंकता हूं, धोक फेंकता हूं, लेकिन नीचे मत झुको।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit