फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 23 अगस्त 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में सामाजिक समरसता गतिविधियों के अंतर्गत श्री हनुमान भक्त मंडल के तत्वावधान में रविवार को पुराना बाजार स्थित अग्रसेन भवन में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सरकारी विद्यालयों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
समारोह में क्षेत्र के 55 विद्यालयों की 155 प्रतिभाओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। सम्मान एवं पुरस्कार पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने तथा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवध बिहारी दास महाराज, विशिष्ट अतिथि विनोद कुमार शर्मा तथा मुख्य वक्ता हेमंत कुमार रहे। अतिथियों ने प्रतिभावान विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और प्रतिभा समाज एवं देश के विकास की आधारशिला है।
कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और उनमें आगे बढ़ने का आत्मविश्वास पैदा करना है। समारोह में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment