फोटो : फाइल फोटो
सीकर , 25 अगस्त 2026
रिपोर्ट : एडिटर
सीकर जिले में विद्यालय स्तर पर आई असेसमेंट के बाद ब्लॉक स्तर पर अल्पदृष्टि बाधित बच्चों की विज़न एक्यूटी जांच जिला अस्पताल में की जा रही है। ऑप्थल्मिक असिस्टेंट पवन कुमार सैनी द्वारा बच्चों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यकतानुसार चश्मे के नंबर आवंटित किए जा रहे हैं।
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कमलेश तेतरवाल के विभागीय समन्वय तथा निजी संस्थान के सहयोग से विद्यालयों में बच्चों की निःशुल्क नेत्र जांच कराई जा रही है। इस अभियान के तहत अवकाश के दिन भी जिला अस्पताल में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक स्कूली बच्चों की विज़न एक्यूटी जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
स्पेशल एजुकेटर (विजुअली इम्पेयर्ड) सुरेश भास्कर ने बताया कि बच्चों की आंखों की नियमित जांच और समुचित देखभाल से लंबे समय तक दृष्टि को स्वस्थ रखा जा सकता है। उन्होंने अभिभावकों से समय पर जांच कराने की अपील की है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment