फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 26 अगस्त 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) भी नीमकाथाना नगरपालिका चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने जा रही है । पार्टी ने कुछ प्रत्याशियों के नाम भी तय कर लिए है।
पार्टी की तहसील कमेटी की बैठक नीमकाथाना कार्यालय में कॉमरेड कैलाश सोनी की अध्यक्षता में हुई। इसमे निकाय चुनाव को लेकर चर्चा हुई और कुछ उम्मीदवारों के नामों पर सहमति प्रदान की गई ।
बैठक में अखिल भारतीय किसान सभा के तारानगर चूरू में 21 से 23 अगस्त तक हुए राज्य सम्मेलन में कॉमरेड कैलाश सामोता थोई को राजस्थान राज्य कमेटी सदस्य चुने जाने पर बधाई दी गई। माकपा जिला सचिव कॉमरेड ओमप्रकाश यादव पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।
तहसील सचिव कॉमरेड गोपाल सैनी ने बताया कि बैठक में पिछली जनहित आंदोलनों की समीक्षा की गई और भविष्य की रणनीति पर चर्चा हुई। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने और भाजपा को हराने का संकल्प लिया। इसमें जिला और नगरपरिषद में जीत हासिल करने, किसानों की जमीन के मुद्दे और सामाजिक विभाजन जैसे विषयों पर भी बात हुई।
कमेटी का गठन :-
नीमकाथाना नगरपालिका चुनाव के लिए कुछ उम्मीदवारों के नाम तय किए गए हैं। बाकी उम्मीदवारों के चयन के लिए गोपाल सैनी, रतन सिंघल, रामावतार लांबा, ओमप्रकाश सैनी, कैलाश सोनी और विनयप्रकाश सैनी की एक संयुक्त कमेटी बनाई गई है।
बैठक में गोपाल सैनी, ओमप्रकाश यादव, कैलाश सामोता, रतन सिंघल, रोशन लाल गुर्जर, रामावतार लांबा, ओमप्रकाश सैनी, कैलाश सोनी, विक्रम यादव, केदार संतोषी, बलबीर यादव और शिवराम लांबा सहित कई सदस्य मौजूद थे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment