फोटो : फाइल फोटो
बीकानेर , 26 अगस्त 2026
रिपोर्ट : एडिटर
शहर की जेएनवी कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित सोफिया स्कूल तिराहे पर बुधवार को एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित बस ने तिराहे पर खड़ी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही जेएनवी कॉलोनी थाना पुलिस तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान श्रेयांश गोस्वामी पुत्र श्री रामकृष्ण, निवासी गोस्वामी चौक (कोतवाली थाना क्षेत्र) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, श्रेयांश सोफिया तिराहे के पास अपनी मोटरसाइकिल लेकर खड़ा था, तभी नापासर से बीकानेर आ रही एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित नापासर रूट की बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसा बस चालक की तेज गति और लापरवाही के कारण हुआ। टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने तुरंत पुलिस को हादसे की जानकारी दी।
लगा जाम :-
हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की कतार लग गई । पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। साथ ही हादसे में शामिल बस को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करवा दिया गया है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment