राजस्थान में मानसून एक बार फिर से सक्रिय : मौसम विभाग की प्रदेश के 12 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी, श्रीगंगानगर 41.4 डिग्री सेल्सियस तापमान

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 27 अगस्त 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 12 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। हालंकि 28 अगस्त से राज्य में मानसून के सुस्त पड़ने और अगले तीन-चार दिन बारिश बहुत कम होने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून ट्रफ अभी जम्मू, देहरादून, शाहजहांपुर से होकर दक्षिणी उत्तर प्रदेश, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश, रांची, दीघा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। उत्तर भारत में मानसून ट्रफ होने से राजस्थान में मानसून कमजोर रहने की प्रबल संभावना है। 28 अगस्त से राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने, हल्की धूप रहने के साथ तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

जयपुर में बारिश :-

बुधवार ​दोपहर बाद जयपुर के कई स्थानों पर तेज बारिश हुई। जयपुर कलेक्ट्री, सांगानेर एयरपोर्ट और जेएलएन मार्ग पर करीब 1 इंच पानी बरसा। सड़कों पर पानी भरने से कई जगह जाम लग गया। बारिश के चलते जयपुर में दिन का तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

पारा 40 पार

बुधवार दिन में सबसे ज्यादा गर्मी श्रीगंगानगर में रही, जहां का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। लगातार हो रही बारिश से पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान के शहरों में गर्मी, उमस से राहत है। यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit