फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 27 अगस्त 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में नगर निकाय चुनाव-2026 के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन कांग्रेस के दो प्रत्याशियों ने उपखंड कार्यालय में अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
पालिका के वार्ड नंबर 28 से शंकर लाल सैनी और वार्ड नंबर 12 से सुमन कंवर ने नामांकन दाखिल किया है । इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक भी उनके साथ मौजूद रहे।
उपखंड अधिकारी सुमन सोनल ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन दो उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए हैं। उन्होंने बताया कि 28 अगस्त को रक्षाबंधन के कारण अवकाश रहेगा। इसके बाद 29 अगस्त को नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे।
30 अगस्त को भी अवकाश :-
प्रत्याशियों को तीन दिन ही नामांकन दाखिल करने के लिए मिलेंगे । 30 अगस्त को रविवार का अवकाश रहेगा, ऐसे मे 31 अगस्त को प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी।
नगर पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस - भाजपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से प्रत्याशी चयन का कार्य चल रहा हैं। कई वार्डों मे दावेदारों के ज्यादा नाम होने की वजह से लिस्ट जारी नहीं हो पा रही है ।
चुनावी सरगर्मियां बढ़ी :-
अनेक वार्डों में संभावित प्रत्याशियों के नाम सामने आने के साथ ही चुनावी सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं। प्रत्याशी और उनके समर्थक जनसंपर्क की रणनीति बनाने में जुटे हैं। साथ ही विपक्षी प्रत्याशी की कमजोरियों पर भी अध्ययन किया जा रहा है ।
हालंकि राजनीतिक दलों की ओर से अधिकृत सूची जारी होने और नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही वार्डवार चुनावी मुकाबले की तस्वीर साफ हो सकेगी।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment