झुंझुनूं के निकायों में नामांकन आज से शुरू : नामांकन के पहले दिन 35 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए 42 आवेदन पत्र, 31 अगस्त है अंतिम तिथि

फोटो  : फाइल फोटो 

झुंझुनूं , 27 अगस्त 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

झुंझुनूं जिले की 19 शहरी निकायों के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन के पहले दिन जिले के 19 निकायों मे कुल 42 नामांकन पत्र दाखिल हुए ।

सुबह 11 बजे से नामांकन पत्र जमा कराने की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन इससे पहले ही सुबह 10 बजे से झुंझुनूं उपखंड कार्यालय में फॉर्म लेने और जानकारी प्राप्त करने वालों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर अरुण गर्ग ने बताया कि झुंझुनूं नगर परिषद में एक अभ्यर्थी ने एक नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी प्रकार चिड़ावा में 11 अभ्यर्थियों ने 11, सुल्तान में एक अभ्यर्थी ने दो, सिंघाना में एक अभ्यर्थी ने एक, खेतडी में 5 अभ्यर्थियों ने 5, उदयपुरवाटी में 12 अभ्यार्थियों ने 18, नवलगढ़ में एक अभ्यर्थी ने एक, डूंडलोद में 2 अभ्यर्थियों ने दो, मलसीसर में एक व्यक्ति ने एक नामांकन पत्र दाखिल किया।

यहां कोई नामांकन नहीं :-

नामांकन के पहले दिन बगड़, मंड्रेला, पिलानी, विद्या विहार, सूरजगढ़, बुहाना, जाखल, मुकुंदगढ़, मंडावा एवं बिसाऊ में कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया।

झुंझुनूं नगर परिषद चुनाव के लिए एसडीएम कार्यालय परिसर में प्रत्याशियों, उनके समर्थकों और वार्डों से पहुंचे लोगों की अच्छी-खासी आवाजाही देखने को मिली। नामांकन प्रक्रिया को व्यवस्थित रखने के लिए प्रशासन की ओर से कार्यालय परिसर में टेंट लगाकर सहायता केंद्र बनाए गए हैं।

मिलेगा मार्गदर्शन :-

जिले के निकायों मे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो प्रत्याशियों को नामांकन पत्र उपलब्ध कराने, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देने और प्रक्रिया संबंधी मार्गदर्शन कर रहे हैं।

नामांकन पत्र प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit