फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 28 अगस्त 2026
रिपोर्ट : एडिटर
रक्षाबंधन का पर्व आज देशभर मे धूमधाम से मनाया जा रहा है । आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। हालंकि यह चंद्रग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा, इसी कारण भारत में आज भद्रा का साया नहीं रहेगा ।
इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा, ऐसे में पूरे दिन राखी बांधना शुभ माना जा रहा है । बहनें सुबह से ही अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकेंगी। आइए जानते हैं कि आज राखी बांधने का शुभ मुहूर्त कब से कब तक है और इस दिन कौन-कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार सावन पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त यानी कल सुबह 9 बजकर 8 मिनट पर शुरू हो चुकी है और तिथि का समापन 28 अगस्त यानी आज सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर होगा।
रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने का सबसे पहला शुभ मुहूर्त आज सुबह 05 बजकर 57 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। यानी भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने के लिए बहनों को करीब 3 घंटे 51 मिनट का समय मिलने वाला है।
इसके अलावा, अगर आप किसी कारणवश इस मुहूर्त में राखी बांध पाएं तो अभिजीत मुहूर्त में राखी बांध पाएं तो अभिजीत मुहूर्त भी रहेगा। जिसका समय आज सुबह 11 बजकर 56 मिनट से लेकर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।
राखी बांधने के अन्य मुहूर्त :-
शुभ चौघड़िया: दोपहर 12:28 बजे से 2:03 बजे तक
अपराह्न काल: दोपहर 1:44 बजे से शाम 4:16 बजे तक
चर चौघड़िया: शाम 5:13 बजे से 6:48 बजे तक
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment