फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 29 अगस्त 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में नगर पालिका चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन कुल 63 उम्मीदवारों ने आवेदन पत्र दाखिल किए । इसके साथ ही अब तक नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों की कुल संख्या 65 हो गई है।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान उपखंड अधिकारी सुमन सोनल के समक्ष कांग्रेस, भाजपा, बसपा और निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा कराए। पर्चा दाखिल करने पहुंचे उम्मीदवारों में उत्साह नजर आया। कई प्रत्याशी समर्थकों के साथ नामांकन केंद्र पहुंचे। समर्थक प्रत्याशी को कंधों पर बैठाए हुए लेकर आए।
कांग्रेस-भाजपा के बीच कड़ी टक्कर :-
नगर पालिका के वार्ड नंबर 17 में इस बार दिलचस्प चुनावी मुकाबला होने की संभावना है। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस की ओर से पूर्व पालिका उपाध्यक्ष महेश मेगोतिया ने वार्ड 17 से नामांकन दाखिल किया है। वहीं भाजपा नेता महेंद्र गोयल ने भी इसी वार्ड से अपना आवेदन दाखिल किया है।
भाजपा नेता महेंद्र गोयल ने दावा किया कि पालिका चुनाव मे भाजपा की जीत होगी और भाजपा बोर्ड बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत के बाद नीमकाथाना मे अंडर पास की समस्या का समाधान किया जाएगा ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment