वीडियो न्यूज : नीमकाथाना में ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर : हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रेकर में लगाई आग, मामा - भांजा घायल; मामा राखी बंधवाने आया था.!

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 30 अगस्त 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना में एक ओवेरलोड ट्रेलर ने  मामा-भांजा को रौंद दिया। इस भीषण हादसे में बाइक सवार युवक और बच्चे के पैर कट गए। जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रेलर को आग लगा दी। 

हादसा पाटन थाना क्षेत्र के रायपुर गावं में शराब ठेके के सामने शनिवार शाम को हुआ । घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घायलों को नीमकाथाना सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया।

राखी बंधवाने आया था:-
जानकारी के अुनसार सुनील (30) पिलानी का निवासी है। दो दिन पहले काला मेड़ा गांव में बहन से राखी बंधवाने आया था। आज किसी काम से रायपुर आया था लौटते समय पीछे से ट्रेलर ने टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों को पैरों में चोट आई। मामा सुनील का हादसे में एक पैर अलग हो गया। घायलों को नीमकाथाना जिला अस्पताल लाया गया।

उधर, ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर ट्रक को आग के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि इस क्षेत्र में आए दिन ओवरलोड ट्रेलर तेज रफ्तार से दौड़ते हैं, जिससे दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।

आग बुझाने के लिए लिए नीमकाथाना नगर पालिका की दो दमकल गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit