फोटो : फाइल फोटो
जयपुर , 30 अगस्त 2026
रिपोर्ट : एडिटर
UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने प्रदेश में निकाय चुनाव के टिकटों के वितरण को लेकर कहा कि जो कार्यकर्ता लंबे समय से अपने क्षेत्र में सक्रिय है, आम मतदाता और कार्यकर्ताओं का समर्थन उसे प्राप्त है, यही उम्मीदवार बनाने का मूल आधार है। उन्होंने कहा किआज सब फाइनल हो रहा है।
खर्रा ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि जो कार्यकर्ता लंबे समय से अपने क्षेत्र में सक्रिय है । उसी के आधार पर भाजपा अपने उम्मीदवारों का निर्णय करेगी।
संभावित बगावत को लेकर खर्रा ने कहा कि पार्टी के लिए सभी महत्वपूर्ण हैं, सभी राजी होंगे, सभी को हम मना लेंगे। आज सब फाइनल हो रहा है।आज सभी को सूचित कर दिया जाएगा, सभी के आवेदन पत्र रात को प्राप्त हो जाएंगे।
32 महीनों का जो सुशासन काल:-
उन्होंने आगे कहा कि हमारा 32 महीनों का जो सुशासन काल रहा, हमें उस पर पूर्ण विश्वास है। हमने देश के युवाओं के भविष्य के साथ पेपर चोरी और नकल के जरिए खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई की। 32 महीने में हमने जितनी प्रतियोगी परीक्षाएं करवाईं, पूर्ण रूप से और पारदर्शी तरीके से करवाई और लगभग 2 लाख युवाओं की नियुक्ति की। तो हमारा युवा वर्ग भी हमसे खुश है। महिला वर्ग, किसान वर्ग और मजदूर वर्ग के लिए भी हमने खूब काम किया है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment