निकायों मे आज नामांकन का आखिरी दिन : पार्टियों ने अधिकृत प्रत्याशियों का नहीं किया ऐलान, नॉमिनेशन के बाद पार्टी का अधिकृत सिंबल सौंपा जाएगा

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 31 अगस्त 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान के निकायों में नामांकन का आज आखिरी दिन है। कांग्रेस - बीजेपी ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया है। वहीं, कांग्रेस ने कुछ जगह नामों की घोषणा की है।

जानकारी के अनुसार, उम्मीदवारों से सीधे नामांकन पत्र भरवाया जा रहा है। नॉमिनेशन के बाद पार्टी का अधिकृत सिंबल सौंपा जाएगा।

उधर, कांग्रेस ने अभी तक उदयपुर नगर निगम, बाड़मेर नगर परिषद, भिवाड़ी नगर परिषद, चौमूं नगर परिषद, कालाडेरा नगर पालिका, नवलगढ़ नगर पालिका, डूंडलोद नगर पालिका में कुछ प्रत्याशियों की घोषणा की है।

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए 15 स्थानों पर रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय बनाए गए हैं, जहां प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल कर रहे हैं। नामांकन प्रक्रिया सुबह 10:15 से दोपहर 3 बजे तक चलेगी। राजनीतिक दलों की सूची जारी होने के बाद आज नामांकन केंद्रों पर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ बढ़ने की संभावना है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit