फोटो : फाइल फोटो
सवाई माधोपुर, 31 अगस्त 2026
रिपोर्ट : एडिटर
एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी सवाई माधोपुर इकाई द्वारा सोमवार को कार्रवाई करते हुए रेलवे पुलिस चौकी लाखेरी (थाना सवाई माधोपुर) में तैनात आरक्षक (कांस्टेबल) मोहम्मद नदीम कुरैशी को 70 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
एसीबी के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि सवाई माधोपुर स्थित ब्यूरो चौकी पर परिवादी ने एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि लाखेरी रेलवे पुलिस चौकी में दर्ज रेलवे सामान चोरी के एक प्रकरण में परिवादी को आरोपी नहीं बनाने और मामले को रफा-दफा करने की एवज में आरक्षक मोहम्मद नदीम कुरैशी 1 लाख रुपए की रिश्वत मांग रहा है।
शिकायत का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान सामने आया कि आरोपी आरक्षक ने सवाईमाधोपुर रेलवे स्टेशन पर पेशी की तारीख के दौरान परिवादी पर घूस देने का दबाव बनाया था। परिवादी द्वारा राशि कम करने के आग्रह पर आरोपी पहले 80 हजार रुपए और अंततः 70 हजार रुपए लेने पर सहमत हो गया।
जाल मे फंसाया :-
रिश्वत राशि लेने के लिए आरोपी कांस्टेबल ने परिवादी से संपर्क किया और स्वयं उसके घर आकर राशि लेने की बात कही। सूचना मिलते ही एसीबी की टीम ने सतर्कता बरतते हुए परिवादी के मकान के आसपास जाल बिछाया।
जैसे ही आरोपी कांस्टेबल परिवादी के घर पहुंचा और उसने 70 हजार रुपए की रिश्वत राशि स्वीकार की, एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। मौके पर ही रिश्वत की राशि सकुशल बरामद कर ली गई।
यह कार्रवाई एसीबी भरतपुर परिक्षेत्र के उप महानिरीक्षक पुलिस (DIG) ओमप्रकाश मीणा के पर्यवेक्षण एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) रामेश्वर परिहार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अंजाम दी गई। फैलहल विभाइनन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे का अनुसंधान शुरू कर दिया है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment