जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन : नीमकाथाना एसएमपी स्कूल कैरवाली में हुआ विधिक एवं सामाजिक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना , 01 सितंबर 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना के निकटवर्ती हराम कैरवाली मे स्थित SMP School में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीकर के निर्देशानुसार “Transformative Tuesdays” कार्यक्रम के तहत विधिक एवं सामाजिक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी में “Stranger Danger – No-Go-Tell” विषय पर विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को अनजान व्यक्तियों से सावधान रहने, किसी भी असहज या संदिग्ध परिस्थिति में वहाँ से दूर जाने तथा ऐसी घटना की जानकारी तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षक अथवा विश्वसनीय व्यक्ति को देने के बारे में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, क.सं. 02, नीमकाथाना अरविन्द कुमार द्वारा विद्यार्थियों को विधिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से न्यायिक अधिकारी एवं जागरूकता टीम का आभार व्यक्त किया गया । साथ कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को सुरक्षित, सजग एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit