जयपुर ग्रामीण में एसीबी की बड़ी कार्रवाई : दलाल और हेड कॉन्स्टेबल 40 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, रिपोर्ट बनाने की एवज में मांगी घुस

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 01 सितंबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

एसीबी ने ट्रेप कार्रवाई करते हुए 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते दलाल और पुलिस हेड कॉन्स्टेबल को मंगलवार को गिरफ्तार किया। रिश्वत पुलिस थाने में दर्ज परिवाद को रफा-दफा कर परिवादी के पक्ष में रिपोर्ट बनाने की एवज में मांगने का आरोप है ।

एसीबी डीआईजी सेकेंड ओमप्रकाश मीणा के अनुसार, परिवादी ने शिकायत दी थी कि जयपुर ग्रामीण के अमरसर थाने में दर्ज परिवाद को खत्म करने और उसके पक्ष में रिपोर्ट बनाने के लिए हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल आर्य 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है।

एसीबी ने रिश्वत मांग का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल आर्य द्वारा 50 हजार रुपए मांगना सामने आया। बाद में 40 हजार रुपए में रिश्वत लेने पर सहमति बनी थी।

रंगे हाथों गिरफ्तार :-

एसीबी टीम ने अमरसर में शराब ठेके का सेल्समैन राकेश कुमार मीणा ने हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल आर्य के लिए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल आर्य को डिटेन कर पूछताछ की गई। बाद में उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक एस. परिमला के सुपरविजन में दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit