वीडियो न्यूज : नीमकाथाना में 9 नामांकन पत्र हुए खारिज : अब 174 प्रत्याशी मैदान में, भाजपा प्रत्याशी प्रमोद बाजोर सहित तीन प्रत्याशियों के फॉर्म पर आई आपत्ति

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 01 सितंबर 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना पालिका चुनाव को लेकर मंगलवार को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की गई। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल 182 प्रत्याशियों की ओर से 183 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। 

संवीक्षा के दौरान 9 नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए। 9 नामांकन पत्र निरस्त होने के बाद 174 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में रह गए हैं। हालंकि पूरी तस्वीर नाम वापसी की अंतिम तारीख के बाद ही स्पष्ट होगी ।

तहसीलदार वीपी सिंह नरूका ने बताया कि संवीक्षा के दौरान 9 नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए। इनमे 7 नामांकन पत्रों पर संबंधित राजनीतिक दल की ओर से अधिकृत सिंबल प्रदान नहीं किया गया था। वहीं, 2 नामांकन पत्र प्रस्तावक के नाम रिपीट होने के कारण निरस्त किए गए।

तीन नामांकन पत्रों पर आपत्तियां :-
तीन प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों पर आपत्तियां भी प्राप्त हुई थी । इनमे वार्ड नंबर तीन से भाजपा नेता प्रमोद सिंह बाजोर , वार्ड नंबर 25 से भाजपा प्रत्याशी अनिल राय और वार्ड 28 से भाजपा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा शामिल है।  इन आपत्तियों को लेकर उपखंड अधिकारी सुमन सोनल ने दोनों पक्षों को सुना और नियमानुसार सुनवाई के बाद आपत्तियों को खारिज कर दिया।

अब 3 सितंबर तक नाम वापसी की प्रक्रिया चलेगी। नाम वापसी के बाद चुनाव मैदान में रहने वाले प्रत्याशियों की अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी। इसके बाद 4 सितंबर को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit