फोटो : फाइल फोटो
खेतड़ी , 01 सितंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
खेतड़ी के चांदमारी स्थित संस्कृत स्कूल परिसर में मंगलवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा की खंड साधारण सभा की बैठक आयोजित हुई ।
बैठक में खंड कार्यकारिणी का गठन किया गया और नए पदाधिकारियों का मनोनयन हुआ। खंड पालक ललित कुमार शर्मा ने खंड कार्यकारिणी के मनोनीत पदाधिकारियों की घोषणा की। इसमें अजय कुमार को खंड अध्यक्ष, राजेंद्र सिंह सिराधना को खंड मंत्री, प्रदीप कुमार को कोषाध्यक्ष, विजेश कुमार शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कोमल सोनी को महिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
मनोज गुर्जर (उपाध्यक्ष), पूनम शर्मा (महिला मंत्री), सुरेश मुक्कड (अध्यापक सदस्य), रोहिताश्व कुमावत (वरिष्ठ अध्यापक सदस्य), लालू प्रसाद छावड़ी (प्राध्यापक सदस्य), प्रदीप कुमार शर्मा (प्रधानाचार्य प्रतिनिधि), देवदत्त जांगिड़ (संस्कृत शिक्षक सदस्य), शशिकला चौधरी (महिला शिक्षक प्रतिनिधि), रमेश सैनी (सेवानिवृत शिक्षक सदस्य), महावीर प्रजापत (प्रबोधक सदस्य), धर्मवीर (शारीरिक शिक्षक सदस्य) और महावीर (पंचायत शिक्षक सदस्य) का भी मनोयन किया गया हैं।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment