फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 01 सितंबर 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना पालिका चुनाव में तीन प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों पर प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण मामले ने तूल पकड़ लिया है । नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी ने भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है ।
नीमकाथाना विधायक ने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त किए जा रहे है और बीजेपी प्रत्याशियों के फॉर्मों की आपत्तियों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है । उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी पूरी तरह से सरकार के इशारे पर काम कर रहे है ।
दरअसल, कांग्रेस ने नगर पालिका के वार्ड नंबर तीन से भाजपा नेता प्रमोद सिंह बाजोर , वार्ड नंबर 25 से भाजपा प्रत्याशी अनिल राय और वार्ड नंबर 28 से भाजपा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा के खिलाफ शिकायत दी थी और तथ्य छुपाने का आरोप लगाया था ।
कांग्रेस ने निर्वाचन अधिकारी के फैसले के खिलाफ अपील करने की बात कही है । फिलहाल लिखित जवाब का इंतजार किया जा रहा है । कांग्रेस मामले को लेकर अपील कर सकती है ।
ये है मामला :-
कांग्रेस का आरोप है कि वार्ड नंबर तीन से भाजपा नेता प्रमोद सिंह बाजोर का नाम सीकर के मलखेड़ा की मतदाता सूची और नीमकाथाना के वार्ड 28 की मतदाता सूची मे है । ऐसे मे ही एक ही व्यक्ति के दो जगह की मतदाता सूची मे नाम होने की वजह से इनका नामांकन निरस्त किया जाए ।
ऐसे ही कांग्रेस ने वार्ड नंबर 28 से भाजपा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा का नाम भी मावंडा कला के वार्ड छ की मतदाता सूची मे और नीमकाथाना नगर पालिका के वार्ड 28 की मतदाता सूची मे नाम होने की बात कही ।
आपराधिक मामला छुपाया :-
तीसरा मामला वार्ड नंबर 25 से भाजपा प्रत्याशी अनिल रायसे जुड़ा हुआ है । कांग्रेसका आरोप है कि इन्होंने अपने आपराधिक मामले की जानकारी छुपाई है। लेकिन प्रत्याशी ने अपने जवाब मे कहा है कि मुझे मामले की जानकारी ही नहीं । उधर, कांग्रेस का कहना है कि मामले मे पुलिस जांच होने के बाद चालान पेश हो चुका और आगामी तारीख 28 अक्टूबर 2026 है ।
कांग्रेस का कहना है कि पूरी तरह से सरकार के इशारे पर काम कर रहे है । विधायक ने RO के फैसले पर कहा कि हम तो उन्हे निष्पक्ष समझ रहे थे । लेकिन ऐसा नहीं हुआ ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment