राजस्थान में आज से फिर सक्रिय हो सकता है मानसून : मौसम विभाग ने आज और कल जताई बारिश की संभावना, 4 तारीख से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 02 सितंबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान में ब्रेक के बाद मानसून आज से फिर से सक्रिय हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 और 3 सितंबर को अजास्थ के पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, 4 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। उधर, किसान भी बारिश की आस लगाए बैठे है। जिससे फसल को सिंचाई के लिए पानी मिल सके

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- पूर्वी भारत के ऊपर बना वेल मार्क लो प्रेशर एरिया (WML) उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और आसपास के लगे पश्चिम बंगाल, ओडिशा तट पर है।

उन्होंने आगे बताया कि ये आगामी 24 घंटों में धीरे-धीरे उत्तरी ओडिशा, झारखंड की ओर आगे बढ़ने की संभावना है। मानसून ट्रफ अभी जम्मू, चंडीगढ़, शाहजहांपुर, वाराणासी होकर लो-प्रेशर सिस्टम से गुजरते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इस सिस्टम के कारण असर से राजस्थान में बारिश का दौर शुरू होगा।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit