फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 02 सितंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान में निकाय चुनाव में नामांकन दाखिल करने और नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद अब बागियों को मनाने का दौर शुरू हो चुका है । राजनीतिक दलों के पास बागियों को मनाने के लिए सिर्फ 2 दिन का समय बचा हुआ है । प्रदेशभर में आज और कल डैमेज कंट्रोल का दौर चलेगा ।
बता दे कि 3 सितंबर दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापसी का समय है । ऐसे में आज और कल का समय राजनीतिक दलों के लिए महत्वपूर्ण है । कांग्रेस और बीजेपी के लिए अपने ही कार्यकर्ता सिरदर्द बने हुए है ।
कल देर रात तक भी मान मनोवल का दौर चला था । कुछ जगह पर कांग्रेस और भाजपा को इसमे सफलता भी मिली है । हालंकि पूरी तस्वीर 3 तारीख की शाम को ही स्पष्ट होगी।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment