सीकर नगर परिषद में कांग्रेस को पहली जीत मिली : भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन लिया वापस, पूर्व सभापति जीवण खां ने कहा - यह शुभ संकेत

फोटो  : फाइल फोटो 

सीकर , 02 सितंबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

सीकर नगर परिषद में कांग्रेस को पहली जीत प्राप्त हुई है । नगर परिषद के वार्ड नंबर 65 से बीजेपी कैंडिडेट पिंकी और निर्दलीय सरिता ने अपना नामांकन वापस ले लिया। जिसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गई।

पूर्व सभापति जीवण खां ने कहा कि पार्टी की पहली प्रत्याशी ने जीत हासिल हुई है। पार्टी के लिए यह खुशी की बात और शुभ संकेत है। यह अपने परिवार की तीसरी महिला पार्षद है। पिछले चुनाव में इनकी सास सुगनी और उससे पिछले चुनाव में इनकी ननद रेशमा ने जीत हासिल की थी।

दरअसल, कांग्रेस ने माया देवी को अपना प्रत्याशी बनाया था बीजेपी से चूका देवी और पिंकी पंवार, निर्दलीय सरिता ने नामांकन किया था। पिंकी को बीजेपी ने अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया।

ऐसे मे चूका देवी का नामांकन खारिज हो गया। वहीं बीजेपी कैंडिडेट पिंकी और निर्दलीय सरिता ने अब अपना नामांकन वापस ले लिया। जिसके बाद माया देवी निर्विरोध निर्वाचित हो गई है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit