पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा राममंदिर के पहले CEO बने : गोविंद देव गिरि नए महासचिव बने, ट्रस्ट में 3 नए सदस्य भी बनाए गए, निर्मला यादव ट्रस्ट की पहली महिला ट्रस्टी

फोटो  : फाइल फोटो 

अयोध्या , 02 सितंबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

सेवानिवृत्त एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, अयोध्या के पहले सीईओ होंगे। ट्रस्ट की उच्च स्तरीय बैठक में इस फैसले पर मुहर लगाई गईश्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बुधवार को इसका ऐलान किया।

इससे पहले राम मंदिर परिसर में सीईओ की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया चली परिसर स्थित ग्रीन हाउस में साक्षात्कार किया गया राम मंदिर में चढ़ावा प्रकरण के बाद मंदिर परिसर की पारदर्शी व्यवस्था के लिए ट्रस्ट ने सीईओ की नियुक्ति करने का निर्णय लिया गया था ट्रस्ट द्वारा जारी किए गए नियम और शर्तों के अनुसार आवेदन मांगे गए थे जिसमें लगभग पांच हजार से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया

गोविंद देव गिरि को नए सचिव:-

राम मंदिर के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि को नए सचिव बनाए हैं। वह अभी तक कोषाध्यक्ष थे। इसके अलावा, ट्रस्ट में 3 नए सदस्य भी बनाए गए हैं। इनमें दिल्ली के महेश भागचंदका, अयोध्या के एडवोकेट मदन मोहन पांडेय और RSS समर्थक शिकोहाबाद की निर्मला यादव शामिल हैं। निर्मला यादव ट्रस्ट की पहली महिला ट्रस्टी होंगी। मह

यह बदलाव मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामला सामने आने के 3 महीने के बाद हुआ। इस मामले में 8 आरोपी जेल में हैं। इसके बाद 2 जुलाई को ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद रिटायर्ड IFS कृष्ण मोहन को कार्यवाहक महासचिव बनाया गया था। वह 58 दिनों तक पद रहे।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ने कहा, कि एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा (रिटायर्ड) ट्रस्ट के CEO होंगे...ये अयोध्या में देवरिया के भोपतपुरा के रहने वाले हैं। वह मध्यवर्ग से आते हैंऑपरेशन सिंदूर के दौरान एयर फ़ोर्स ने अहम भूमिका निभाई थी और वे उस ऑपरेशन के दौरान कमांडर-इन-चीफ थे।

 

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit