दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या : हमलावरों ने जिम के बाहर वारदात को दिया अंजाम, मोटरसाइकिल पर आए हमलावर

फोटो  : फाइल फोटो 

नई दिल्ली, 03 सितंबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

दिल्ली के नरेला में हमलावरों ने प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी है। अस्पताल में इलाज के दौरान प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद की मौत हो गई है। हमलावरों ने जिम के बाहर इस वारदात को अंजाम दिया।

घटना नरेला थाना क्षेत्र के बाकनेर गांव में सुबह करीब 7:15 बजे हुई, जब प्रमोद अपने एक पड़ोसी के साथ जिम के बाहर टहल रहा था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल पर सवार दो हमलावरों ने प्रमोद पर गोलियां चलाईं।

16 राउंड फायरिंग:-

पुलिस के मुताबिक, उस पर करीब 16 राउंड फायरिंग की गई और कई गोलियां उसके शरीर में लगीं। शुरुआती शक है कि हत्या का संबंध रंगदारी (extortion) या पुरानी दुश्मनी से हो सकता है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit