फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 03 सितंबर 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना नगर पालिका चुनाव में नामांकन वापस लेने का आज अंतिम दिन है । इस बीच भाजपा - कांग्रेस द्वारा बागियों को मनाने का दौर जारी है । इसमे भाजपा सफल होती दिख रही है ।
गुरुवार को नगर पालिका के वार्ड नंबर 17 से निर्दलीय विजय बंसल ने भाजपा प्रत्याशी महेंद्र गोयल के समर्थन में अपना नामांकन वापस लिया है और भाजपा का समर्थन किया है ।
इससे पहले बुधवार को चार प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस लिया था । जिसमे वार्ड नंबर 2 से निर्दलीय प्रत्याशी बनिता देवी, वार्ड न 3 से निर्दलीय प्रत्याशी किरण और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से राकेश कुमार ने अपना नामांकन वापस लिया था । वार्ड नंबर 25 से निर्दलीय प्रत्याशी जितेंद्र ने भी अपना नामांकन वापस लिया था ।
भाजपा का समर्थन :-
विजय बंसल ने बताया कि उनका परिवार भाजपा से जुड़ा हुआ है । महेंद्र गोयल के समझाने पर उन्होंने आज अपना नामांकन वापस लिया है । उन्होंने कहा कि जो मतभेद थे दूर हो गए है ।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष और वार्ड नंबर 17 से भाजपा प्रत्याशी महेंद्र गोयल ने कहा कि विष्णु बंसल का परिवार बहुत समय से भाजपा का कर्मठ कार्यकर्ता के रूप मे रहा है । चुनाव से पूर्व कांग्रेसने गुमराह कर दिया था कांग्रेस हालंकि अब हम सब एक है ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment