राजसमंद में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता भिड़े : भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी को नाम वापस लेने से रोकने का किया प्रयास, कांग्रेस का भाजपा पर तंज

फोटो  : फाइल फोटो 

राजसमंद, 03 सितंबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

निकाय चुनाव में नाम वापसी के आखिरी दिन राजसमंद के नाथद्वारा में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। मौके पर तैनात पुलिस ने बीच-बचाव करते हुए स्थिति को संभाला।

दरअसल, वार्ड 23 में कांग्रेस नेता देवकीनंदन गुर्जर के बेटे अजय गुर्जर के सामने बीजेपी के दिनेश प्रजापत को टिकट मिला था। दिनेश नामांकन वापस लेने एसडीएम ऑफिस पहुंचे थे। इसकी सूचना पर बड़ी संख्या में वहां बीजेपी कार्यकर्ता पहुंच गए और उन्हें नाम वापस लेने से रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं की कांग्रेस समर्थकों से धक्का-मुक्की हो गई।

मौके पर तैनात पुलिस ने बीच-बचाव करते हुए स्थिति को संभाला। भाजपा प्रत्याशी को अपने साथ लेकर वहां से रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस प्रत्याशी को थाने ले गई है।

पीसीसी सदस्य देवकीनंदन गुर्जर ने भाजपा पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि कोई प्रत्याशी अपनी इच्छा से नामांकन पत्र वापस लेना चाहता है तो उसे ऐसा करने से कोई नहीं रोक सकता।

उन्होंने प्रशासन पर भी भाजपा के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। फिलहाल उपखंड कार्यालय में हुए घटनाक्रम को लेकर दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit