फोटो : फाइल फोटो
टोंक , 03 सितंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
टोंक के डारड़ा हिंद गांव में ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। गांव को नगर परिषद क्षेत्र में शामिल किए जाने और परिसीमन के विरोध में ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया कर दिया ।
इसी कड़ी में वार्ड-2 से नामांकन दाखिल करने वाले सभी चार प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। इसके साथ ही इस वार्ड में चुनावी मुकाबला ही खत्म हो गया है। अब टोंक नगर परिषद के 60 वार्डों में से 59 वार्डों में ही मतदान होगा।
नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस ने वार्ड से कोई प्रत्याशी खडा नहीं किया था। जबकि भाजपा से सुनिता ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। इसके अलावा तीन अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। गुरुवार को नामांकन वापसी के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी सुनिता समेत निर्दलीय गायत्री चौधरी, विमला और सुमन ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। ऐसे में इस वार्ड में अब चुनाव नहीं होगा।
ग्रामीणों का विरोध :-
डारड़ा हिंद के ग्रामीण लंबे समय से गांव को नगर परिषद में शामिल किए जाने का विरोध कर रहे हैं। परिसीमन की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही ग्रामीणों ने कहा था कि ग्राम पंचायत मुख्यालय डारड़ा हिंद को ग्रामीण क्षेत्र में ही रखा जाए।
इसके लिए ग्रामीणों का तर्क है कि गांव कृषि प्रधान है और स्थानीय जरूरतों के मुताबिक विकास के लिए पंचायत व्यवस्था ज्यादा उपयुक्त है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment