हेड कांस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार : कार्रवाई से बचाने और झूठे मुकदमे में नहीं फंसाने की एवज में रिश्वत मांगने का आरोप

फोटो  : फाइल फोटो 

बारां , 03 सितंबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

एसीबी की बारां इकाई ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कवाई थाने के हेड कांस्टेबल रामनिवास को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। हेड कांस्टेबल पर परिवादी को कार्रवाई से बचाने और झूठे मुकदमे में नहीं फंसाने की एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है ।

एसीबी बारां के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कालूराम वर्मा ने बताया कि परिवादी गिर्राज नागर ने शिकायत दी थी कि कवाई थाने में तैनात हेड कांस्टेबल रामनिवास उसके खिलाफ एक्ट की कार्रवाई करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रिश्वत मांग रहा है।

परिवादी की शिकायत के अनुसार, आरोपी ने परिवादी से 70 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी।

एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कराया। जिसमे 15 हजार रुपए रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद एसीबी की टीम ने ट्रैप कार्रवाई की करने की योजना बनाई।

रंगे हाथों पकड़ा :-

गुरुवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक ओम प्रकाश मीना के सुपरविजन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कालूराम वर्मा के नेतृत्व में एसीबी चौकी बारां की टीम ने कार्रवाई की। हेड कांस्टेबल रामनिवास ने परिवादी से 15 हजार रुपए की रिश्वत दलाल हंसराज राठी के माध्यम से ली। इसी दौरान एसीबी टीम ने दोनों को पकड़ लिया। टीम ने रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली।

पूछताछ जारी :-

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमला के सुपरविजन में आरोपियों से पूछताछ और आगे की कार्रवाई जारी है। एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit