सीजेपी कार्यकर्ता के पिता के साथ मारपीट का मामला : स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने में प्रदर्शन, SC/ST एक्ट की धाराएं जोड़ने की मांग

फोटो  : फाइल फोटो 

नई दिल्ली, 04 सितंबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता के साथ मारपीट करने वाले स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी की मांग को लेकर CJP ने शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग थाने में प्रदर्शन किया। हालांकि पुलिस के आश्वासन के बाद धरना खत्म हुआ।

इससे पहले CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका ने इंडियन यूथ कांग्रेस दिल्ली के अध्यक्ष अक्षय लाकरा के साथ पुलिस से बात की। उन्होंने मांग की कि CJP नेता नीशू आज़ाद और उनके पिता संजय से जुड़े मामले में दर्ज FIR में हत्या की कोशिश, SC/ST एक्ट और POCSO की धाराएं जोड़ी जाएं।

दरअसल नीशू का आरोप था कि 23 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान उनके पिता संजय के साथ मारपीट की गई।

नीशू आज़ाद के पिता संजय आज़ाद ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने FIR में जिन कानूनी धाराओं को शामिल करने की हमारी मांग मान ली है। पुलिस ने हमें 72 घंटे का समय दिया है। हमें विश्वास है कि 72 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हमें दिल्ली पुलिस और संविधान पर पूरा भरोसा है

CJP की नीशू आज़ाद के वकील और AICC लॉ डिपार्टमेंट के ऋषभ रंजन ने कहा कि पुलिस के साथ हुई बैठक में, एडिशनल DCP मंजीत शर्मा की मौजूदगी में, हमने मांग की कि मौजूदा FIR में हत्या की कोशिश, आपराधिक धमकी और SC/ST एक्ट की संबंधित धाराएं जोड़ी जाएं। पुलिस इसके लिए सहमत हो गई है। हमने मांग की है कि निशु को मिल रही ऑनलाइन धमकियों के लिए एक अलग FIR दर्ज की जाए। दिल्ली पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि वे उसे (स्वतंत्र भारद्वाज) आज या 72 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर सकते हैं। हमने उन अकाउंट्स की लिस्ट दी है जिनके ज़रिए नीशू के खिलाफ ऑनलाइन बदसलूकी की जा रही है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit